होम latest News जालंधर में बस-बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत:चुनमुन मॉल के पास...

जालंधर में बस-बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत:चुनमुन मॉल के पास हुआ हादसा, ड्राइवर फरार; पुलिस और रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंचे

0

जालंधर में मंगलवार को पंजाब रोडवेज की बस और एक बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई।

इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चुनमुन मॉल के पास हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, बस और बाइक सवार दोनों चुनमुन मॉल की ओर से आ रहे थे और बस स्टैंड की दिशा में जा रहे थे। चौक पार करते समय दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (54) निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है।
पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लिया
राहगीरों के मुताबिक, बस नंबर पीबी 04 एए 7371 ने बाइक नंबर पीबी 09 क्यू 1716 को टक्कर मारी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस।
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस।
मौके पर ही बाइक सवार की हुई मौत
जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें बस और बाइक की टक्कर की सूचना मिली थी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
बस ड्राइवर मौके से फरार
बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। अधिकारी ने कहा कि बस ड्राइवर की पहचान की जा रही है।
Google search engine


पिछला लेखजालंधर ED ऑफिस में 13 अधिकारियों के तबादले:कामकाज प्रभावित, महत्वपूर्ण मामलों की निगरानी दिल्ली से; स्थिति सामान्य होने में लग सकता है महीना
अगला लेखसस्ते तेल और शांति वार्ता की खबरों ने बाजार को पहुंचाई राहत, निवेशकों ने 45 मिनट में कमाए 3.62 लाख करोड़