होम latest News Punjab: BLO की ड्यूटी को लेकर जारी हुआ नया फरमान, जनगणना कार्य...

Punjab: BLO की ड्यूटी को लेकर जारी हुआ नया फरमान, जनगणना कार्य से हटाए जाएंगे ये कर्मचारी

0

 पंजाब में जनगणना की तैयारियों के बीच बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की तैनाती को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि BLO जनगणना की ड्यूटी का हिस्सा नहीं होंगे।
जनगणना ड्यूटी से हटाने के आदेश
राज्य में जनगणना के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जा रही थीं, जिसमें कुछ BLO को भी शामिल कर लिया गया था। हालांकि, मामला मुख्य चुनाव अधिकारी तक पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट की गई कि BLO पहले से ही अन्य महत्वपूर्ण चुनावी कार्यों में व्यस्त हैं और वे एक साथ दो जिम्मेदारियां नहीं संभाल सकते।
इसको देखते हुए CEO ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि जिन BLO को जनगणना कार्य में लगाया गया है, उन्हें तुरंत हटाया जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी BLO को इस कार्य के लिए तैनात किया गया पाया जाता है, तो उसे तत्काल हटाकर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
SIR तैयारी के चलते बढ़ा काम का दबाव
अधिकारियों के अनुसार, राज्य में Special Intensive Revision (SIR) की तैयारी चल रही है, जिसके चलते BLO पहले से ही मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में पूरी तरह व्यस्त हैं। ऐसे में उन पर अतिरिक्त जनगणना ड्यूटी डालना व्यावहारिक नहीं है।
वोटर मैपिंग का काम तेजी पर
SIR से पहले मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने के लिए चल रही मैपिंग प्रक्रिया भी राज्य में तेज गति से जारी है। अब तक पंजाब में लगभग 80 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि लक्ष्य 100 प्रतिशत का रखा गया है।
कुछ जिलों में यह काम अभी 70 प्रतिशत से भी कम है। लुधियाना में लगभग 60 से 65 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि BLO पूरी तरह इसी कार्य में लगे हुए हैं, जिससे उनके लिए जनगणना की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाना संभव नहीं है।
प्रशासनिक संतुलन पर जोर
इस आदेश के बाद जिला प्रशासन को स्पष्ट किया गया है कि चुनाव संबंधी कार्यों और जनगणना जैसी अन्य जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रक्रिया पर असर न पड़े।
Google search engine


पिछला लेखकश्मीर घूमने वालों के लिए खुशखबरी, अब जम्मू से मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा
अगला लेखPunjab Weather Today: पंजाब में बढ़ रहा गर्मी का कहर, इन ज़िलों में ‘येलो हीटवेव अलर्ट’ जारी