होम latest News Jyoti Nooran बोलीं—“किसी की जान चली जाएगी”: पिता के इलाज पर विवाद,...

Jyoti Nooran बोलीं—“किसी की जान चली जाएगी”: पिता के इलाज पर विवाद, परिवार का आरोप—QR जारी करने पर मिली धमकी

0

Jalandhar की रहने वाली और पंजाबी सूफी सिंगर ज्योति नूरां-सुल्ताना नूरां का एक आडियो सामने आया है।

इसमें वह ये कह रही हैं कि पिता के इलाज के दौरान पैदा हुई कंट्रोवर्सी में किसी की जान चली जाएगी। बहन रितु का आरोप है कि ज्योति परिवार को इस बात को मीडिया में उछालने से रोक रही हैं कि करोड़पति होने के बावजूद वह पिता का हाल तक जानने नहीं पहुंची।

डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा

बता दें कि ज्योति और सुल्ताना नूरां के पिता गुलशन मीर किडनी की प्रॉब्लम के चलते पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से अस्पताल में हैं। परिवार ने दावा किया कि डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा है। इसके लिए 15 से 20 लाख रुपए खर्च आएगा।

परिवार ने मदद मांगने के लिए क्यूआर कोड जारी किया

इस पर परिवार ने लोगों से मदद मांगने के लिए एक क्यूआर कोड जारी कर दिया। परिवार का आरोप है कि इसे लेकर ज्योति और उसके पति उस्मान उर्फ अभि ने आपत्ति जताई और क्यूआर कोड डिलीट करने के लिए कहा।

फोन पर गालियां दी गईं, धमकाया गया- बहन का आरोप

परिवार ने जब ये बात कही कि हम क्यूआर कोड डिलीट कर देते हैं, पहले अपने पिता की मदद तो करो, इतना पैसा हम कहां से लाएंगे। ज्योति की बहन रितु नूरां ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनको फोन पर गालियां दी गईं, धमकाया गया और भाई को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई।

बुधवार को नूरां सिस्टर्स की बहन-मां थाने पहुंची थी

जालंधर के मशहूर सूफी गायक गुलशन मीर की सेहत और उनके इलाज के लिए जुटाए जा रहे फंड को लेकर नूरां परिवार में विवाद गहराया तो रितु नूरां ने अपनी बहनों (नूरां सिस्टर्स) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मां के साथ थाने पहुंची बहन

बुधवार को वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर और क्यूआर शेयर कर लोगों से मदद मांगी थी। इस पर परिवार के कई लोगों को आपत्ति हो गई और वो इसे डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं।
Google search engine


पिछला लेखMP अमृतपाल सिंह का NSA खत्म, अजनाला केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी
अगला लेखJalandhar में कबाड़ गोदाम में लगी आग:दूर तक उठा धुआं, घरों से बाहर निकले लोग, फायर ब्रिगेड पहुंची