होम latest News Ludhiana के स्कूलों को फिर मिली बम धमकी, अलर्ट मोड में...

Ludhiana के स्कूलों को फिर मिली बम धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन और पुलिस

0

लुधियाना में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।

आज चार प्रमुख स्कूलों को एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल और बीआरएस नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल को यह धमकी भरा ई-मेल मिला। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप्स में सूचना साझा की और पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी।
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्प्रिंग डेल स्कूल ने एहतियातन बच्चों को घर भेज दिया। अन्य स्कूलों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस टीमों द्वारा परिसर की जांच की जा रही है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले 10 मार्च को भी लुधियाना के कुछ स्कूलों को इसी तरह की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे, जिससे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। उस समय भी सीबीएसई से जुड़े तीन स्कूलों को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
पिछला लेखसूबे में अचानक होगा ब्लैकआउट: सायरन बजते ही अंधेरा, जानें क्यों हो रही Mock drill
अगला लेखPunjab में जनगणना 2026 की तैयारी पूरी, पहली बार डिजिटल सिस्टम से होगा सर्वे