होम latest News IPL 2026: Sanju के शतक के बाद Noor-अकील की फिरकी का जादू,...

IPL 2026: Sanju के शतक के बाद Noor-अकील की फिरकी का जादू, CSK ने MI को बुरी तरह रौंदा

0

IPL  2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच खेला गया.

 आईपीएल 2026 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को भारी अंतर से हरा दिया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन चेन्नई की तूफानी बल्लेबाजी और फिर शानदार गेंदबाजी के आगे उनकी पूरी टीम बिखर गई. CSK ने 20 ओवर में 207 का मजबूत स्कोर बनाया और मुंबई को 19 ओवर में सिर्फ 104 रनों पर समेट दिया. इसी के साथ चेन्नई ने 103 रनों से बाजी मारी. ये इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तीसरी जीत है.

संजू सैमसन की तूफानी पारी

चेन्नई की पारी का हीरो संजू सैमसन रहे. उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 187 से ज्यादा का रहा. संजू ने एक से बढ़कर एक शॉट खेले और मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए. टीम ने पावरप्ले में ही तेज शुरुआत की और बीच के ओवरों में भी रन रेट बनाए रखा, जिसके चलते सीएसके की टीम 207 रन बनाने में कामयाब रही.

मुंबई की बिखरी बल्लेबाजी

इस बड़े टारगेट के जवाब में मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही. पावरप्ले में ही टीम 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ गई. तिलक वर्मा ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाने लड़ाई की कोशिश की, लेकिन ये दोनों बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं कर सके. जिसके चलते पूरी टीम 19 ओवर में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई.

Google search engine


अकील हुसैन- नूर अहमद का कमाल

चेन्नई की गेंदबाजी में अकील हुसैन और नूर अहमद ने कमाल का प्रदर्शन किया. अकील हुसैन ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके. उनकी घातक स्पिन गेंदबाजी ने मुंबई की बल्लेबाजी को पूरी तरह तोड़ दिया. वहीं, नूर अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह को 1-1 सफलता मिली.
Google search engine


पिछला लेखJalandhar में ऊंचे ट्रक से टकराकर हाई वोल्टेज तार टूटी:बिजली विभाग ने काटी सप्लाई, मरम्मत का काम जारी
अगला लेखAmritsar में पुलिस और BSF का बड़ा एक्शन:भारत-पाक सीमा से 980 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्करों की तलाश जारी