होम latest News Dera Murad Shah में मेला आज से:पुलिस ने रूट डायवर्ट किए, ट्रैफिक...

Dera Murad Shah में मेला आज से:पुलिस ने रूट डायवर्ट किए, ट्रैफिक से बचने को ग्रीन कॉरिडोर; VIPs के लिए अलग पार्किंग

0

जालंधर के नकोदर स्थित प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह में 1 व 2 मई को सालाना उर्स होगा।

इसके मद्देनजर जालंधर सहित देश-दुनिया से यहां संगत पहुंचती है। डेरा बाबा मुराद शाह में माथा टेकने वाले लोगों को जाम से बचाने के जिला देहाती पुलिस ने ट्रैफिक के इंतजाम किए हैं।

पुलिस का कहना है कि आयोजित होने वाले मेले और धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। संगत को रास्ते में जाम का सामना न करना पड़े और आम जनता को भी असुविधा न हो, इसके लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।

अगर आप भी इस मेले में शामिल होने जा रहे हैं या नकोदर के रास्ते कहीं और सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले इस ट्रैफिक एडवाइजरी और पार्किंग व्यवस्था को जरूर समझ लें। जाम से बचने के लिए पुलिस ने शहर के बाहरी हिस्सों में हाईटेक और मजबूत नाके लगाए हैं।

आम वाहनों को शहर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी, उन्हें वैकल्पिक मार्गों (बाईपास) से निकाला जाएगा। जालंधर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को जालंधर पुली (हाईटेक नाका) से ही बाईपास और अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा।

डेरा बाबा मुराद शाह जाने वालों के लिए जालंधर पुलिस का रूट डायवर्जन चार्ट।

डेरा बाबा मुराद शाह जाने वालों के लिए जालंधर पुलिस का रूट डायवर्जन चार्ट।

जानें कहां पर मिलेगा डायवर्जन…

नकोदर सिटी में नहीं जा पाएंगे डेरा जाने वाले वाहन: नकोदर सिटी में जाम से बचने के लिए पुलिस ने शहर के बाहरी हिस्सों में हाईटेक और मजबूत नाके लगाए हैं। आम वाहनों को शहर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी, उन्हें वैकल्पिक मार्गों (बाईपास) से निकाला जाएगा।

जालंधर साइड से आने वाले: जालंधर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को जालंधर पुली (हाईटेक नाका) से ही बाईपास और अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा।

कपूरथला साइड से आने वाले : कपूरथला पुल के नीचे नाका लगाया गया है। यहां से आने वाले आम वाहनों को सीधे बाईपास की तरफ निकाला जाएगा।

नूरमहल साइड: नूरमहल चौक से नकोदर या डेरा बाबा मुराद शाह की तरफ जाने वाले सामान्य ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा।

शंकर साइड: शंकर चौक पर पुलिस का हाईटेक नाका रहेगा। यहां से आगे केवल उन्हीं वाहनों को जाने दिया जाएगा जिनके पास विशेष अनुमति होगी।

मलरी गेट / हुसैनपुर रोड: इन मार्गों से आने वाले ट्रैफिक को भी सीधे बाईपास के जरिए बाहर से बाहर निकाल दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया विशेष ग्रीन कॉरिडोर

मेले में माथा टेकने आ रही संगत को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने एक अलग ग्रीन कॉरिडोर तय किया है। श्रद्धालु बिना किसी बाधा के पुरानी सब्जी मंडी, सिविल अस्पताल और अंबेडकर चौक से होते हुए शहर के अंदरूनी रास्तों के जरिए सीधे डेरा बाबा मुराद शाह जी तक पहुंच सकते हैं।

जानें कहां खड़े करें अपने वाहन

वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से लगने वाले जाम को रोकने के लिए पुलिस ने अलग-अलग वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल बनाए हैं। छोटो वाहनों के लिए डेरा बाबा मुराद शाह के नजदीक ही विभिन्न पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, ताकि संगत को ज्यादा पैदल न चलना पड़े। भारी वाहन जैसे बस-ट्रक के लिए नूरमहल साइड पर एक अलग और खुली पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी वाहनों के लिए डेरा साहिब के बिल्कुल पास पार्किंग जोन बनाया गया है।

पुलिस की अपील-एडवायजरी के अनुसार यात्रा करें लोग

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी एडवाइजरी के अनुसार बनाएं। पुलिस नाकों पर तैनात जवानों के निर्देशों का पालन करें और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें ताकि मेले का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आपातकालीन वाहनों (जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड) के लिए रास्ता हमेशा खुला रखें।

Google search engine


पिछला लेखJalandhar की Yashika Sharma ने जीता फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ का खिताब
अगला लेखPunjab में Commercial Cylinder 1 हजार रुपए महंगा:HP सिलेंडर 3190 में मिलेगा, इंडेन ने 993 रुपए बढ़ाए; ढाबों पर दाल-रोटी के दाम बढ़ेंगे