अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ‘इंडियाज़ स्ट्रॉन्गेस्ट मैन’ का खिताब अपने नाम कर चुके इंदरप्रीत सिंह (सुपर खालसा) आम आदमी पार्टी में शामिल हो है।
पार्टी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इसे खेल जगत और संगठन दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण जुड़ाव बताया है।इंदरप्रीत सिंह ने ‘क्लोज फाइटर’ पाला जलालपुरिया, रुस्तम-ए-हिंद जस्सा पट्टी और रुस्तम-ए-हिंद प्रीतपाल फगवाड़ा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेरित होकर राजनीति में कदम रखने का निर्णय लिया है।
उनकी खेल उपलब्धियों में प्रो-रेसलिंग के मौजूदा हैवीवेट चैंपियन होने के साथ-साथ पंजाब स्टेट पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चार बार स्वर्ण पदक जीतना शामिल है।
राजनीति
AAP
पार्टी में शामिल होने के अवसर पर OSD राजबीर सिंह घुमन ने उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इंदरप्रीत सिंह जैसे खिलाड़ी, जो खेलों के माध्यम से राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुके हैं, ‘रंगला पंजाब’ के विज़न को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे युवाओं को खेलों और अनुशासन के प्रति प्रेरित करेंगे, जिससे आने वाली पीढ़ी को एक सकारात्मक दिशा मिल सके।