होम latest News लुधियाना में पराली से लदा ट्रक पलटा:सुबह तक नहीं पहुंची क्रेन; जवादी...

लुधियाना में पराली से लदा ट्रक पलटा:सुबह तक नहीं पहुंची क्रेन; जवादी पुल पर लगा लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

0

लुधियाना-फिरोजपुर रोड से गिल रोड को जोड़ने वाले अहम मार्ग पर बीती रात (3 मई) बड़ा हादसा हो गया।

जवादी पुल के पास पराली से लदा एक भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के ठीक बीचों-बीच पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
हैरानी की बात तो यह है कि हादसा देर रात हुआ था, लेकिन अगली सुबह तक प्रशासन या संबंधित विभाग के किसी भी अधिकारी ने ट्रक को हटाने की जहमत नहीं उठाई। सड़क पर पलटे इस ट्रक और चारों तरफ बिखरी हुई पराली के कारण मुख्य मार्ग पूरी तरह से ब्लॉक हो गया।
सड़क पर पराली बिखरी हुई।
सड़क पर पराली बिखरी हुई।
जाम में फंसी रही आम जनता, लोगों में भारी रोष
सुबह जब लोग अपने काम के लिए निकले तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। जवादी पुल के पास यातायात पूरी तरह से ठप रहा। चार पहिया वाहन चालकों को मजबूरन लंबे और दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा। वहीं बाइक सवार घंटों तक जाम में रेंगने को मजबूर हुए।
ट्रक के कारण रोड पर बंद।
ट्रक के कारण रोड पर बंद।
तुरंत सड़क को खाली करवाया जाए- लोग बोले
इतने बड़े हादसे के बाद भी हाईवे से मलबा हटाने के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू न होने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर क्रेन बुलाकर रास्ता साफ करने में इतनी देरी क्यों की जा रही है? लोगों की मांग है कि तुरंत सड़क को खाली करवाया जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और उन्हें इस परेशानी से निजात मिले।
मामले की जानकारी देते ट्राफिक जॉन इंचार्ज हरप्रीत सिंह।
मामले की जानकारी देते ट्राफिक जॉन इंचार्ज हरप्रीत सिंह।
जाम देख रास्ता क्लीयर करवाया- ट्राफिक जॉन इंचार्ज
ट्राफिक जॉन इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने कहा कि हम ट्रैफिक का राउंड काटते हुए आ रहे थे। इस दौरान देखा कि पराली वाली ट्राली पलटी हुई है। जाम देख हमने रास्ता क्लीयर करवाया है।
Google search engine


पिछला लेखPunjab Weather Update: इन जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अगले 7 दिनों के मौसम हाल
अगला लेखअमृतसर में कार में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, फौजी को छोड़ने जा रहे थे; बच्चे समेत 4 लोग बचे