होम latest News Punjab सेहत मंत्री Dr Balbir Singh ने ग्रामीण इलाकों के युवाओं को...

Punjab सेहत मंत्री Dr Balbir Singh ने ग्रामीण इलाकों के युवाओं को 200 खेल किट बांटी

0

उन्होंने कहा कि जब युवा खेलों में भाग लेते हैं तो वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज पटियाला के पंचायत भवन में पटियाला ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवाओं को 200 खेल किट वितरित किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलकूद तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। डा. बलबीर सिंह ने कहा कि गांवों के युवा लंबे समय से खेल किट की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि जब युवा खेलों में भाग लेते हैं तो वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को स्वस्थ और पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है, जिससे उनकी शारीरिक क्षमताएं और मजबूत हो सकें। इसलिए सरकार खेलों के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष ध्यान दे रही है। डॉ. बलबीर सिंह ने यह भी बताया कि जस्सोवाल में एक आधुनिक खेल का मैदान तैयार किया गया है, जहां चार अलग-अलग खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि गांव के युवा अच्छे माहौल में अभ्यास कर सकें। इस अवसर पर युवाओं और ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Google search engine


पिछला लेखJalandhar में 10 किलो चूरा पोस्त समेत 5 गिरफ्तार:पिस्टल और 6 राउंड बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की रेड
अगला लेखTarantaran में अफ्रीकी महिला हेरोइन समेत गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 15 करोड़, नौकरी के लिए आई थी भारत