होम latest News Amritsar Police ने 2 लुटेरे किए गिरफ्तार:फर्जी RC और नकली नंबर...

Amritsar Police ने 2 लुटेरे किए गिरफ्तार:फर्जी RC और नकली नंबर प्लेट बरामद, मोबाइल छीनने की कोशिश में युवक हुआ था घायल

0

अमृतसर के छेहरटा थाना पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन पर मोबाइल छीनने की कोशिश में एक युवक को घायल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, दो मोबाइल फोन, नकली नंबर प्लेटें और फर्जी आरसी बरामद की है। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि न्यू रणजीत पुरा निवासी अभिलाष देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। अभिलाष के विरोध करने पर आरोपियों के साथ उनकी हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हो गए।

जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान एएसआई सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करतार नगर निवासी अरुणजीत सिंह और जोशवा को गिरफ्तार किया।

नकली नंबर प्लेटें लगाकर वारदातों को देते थे अंजाम

पुलिस ने उनके कब्जे से मोटरसाइकिल नंबर PB02 FC 5423, दो मोबाइल फोन, दो नकली नंबर प्लेटें और एक फर्जी आरसी बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बाइक पर नकली नंबर प्लेटें लगाकर वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों आपस में चाचा और ताया के बेटे हैं।

अब तक तीन लूट कर चुके

थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अब तक तीन लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस को संदेह है कि वे अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल हो सकते हैं। इसी के मद्देनजर अदालत से उनका तीन दिन का रिमांड लिया गया है।

आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश

पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उनसे जुड़े अन्य लोगों और बाकी वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।
Google search engine


पिछला लेखPunjabi सिंगर Diljit ने छोड़ी देश की नागरिकता:अमेरिकन पासपोर्ट पर कर रहे यात्रा, रिपोर्ट में दावा- पत्नी-बेटे साथ कैलिफोर्निया में पक्के बसे
अगला लेखपंजाबी सिंगर Kanwar Grewal ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की: संत बोले- तुम्हारी आवाज बुलंद, ऐसे ही गाते रहो