होम latest News विनेश फोगाट को High Court से राहत, WFI को फटकार

विनेश फोगाट को High Court से राहत, WFI को फटकार

0

हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से विनेश की स्थिति का आकलन करने के लिए एक्सपर्ट पैनल बनाने की बात कही है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ-WFI को विनेश फोगाट की घरेलू प्रतियोगिताओं पर रोक लगाने पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि बड़े खिलाड़ियों को पहले भी नियमों में छूट दी जाती रही है, फिर विनेश के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?
विनेश के वकील ने ये रखा पक्ष
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से विनेश की स्थिति का आकलन करने के लिए एक्सपर्ट पैनल बनाने की बात कही है। अदालत ने कहा है कि मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रही विनेश को एशियाई खेलों के ट्रायल में मौका मिलना चाहिए। सुनवाई के दौरान विनेश के वकील ने दलील दी कि जुलाई 2025 में मां बनने के बाद अब वापसी कर रही हैं और उनके खिलाफ नियमों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
कारण बताओ नोटिस से हाईकोर्ट नाराज
वकील ने कहा कि विनेश अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं और उनके लिए चयन नियम बदले गए हैं। हाईकोर्ट ने भी कारण बताओ नोटिस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में मातृत्व का सम्मान किया जाता है और खेल संघों को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।
पिछला लेखपंजाब SIR अपडेट: मानसा, मुक्तसर और बरनाला में 90% से अधिक वोटर मैपिंग हुई पूरी
अगला लेखSupreme Court के निर्देश के बाद Action में पंजाब सरकार, आवारा कुत्तों पर होगी कार्रवाई