होम latest News Noel Tata कौन? जो बन सकते हैं Ratan Tata ट्रस्ट के नए...

Noel Tata कौन? जो बन सकते हैं Ratan Tata ट्रस्ट के नए चेयरमैन

0

 रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को उनका उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है।

टाटा सन्स के चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। 86 साल के रतन टाटा ने बीती रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वहीं रतन टाटा के निधन के साथ ही उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गरम है। क्योंकि रतन टाटा ने शादी नहीं की थी। क्योंकि उनकी अपनी कोई संतान नहीं है, इसलिए ट्रस्ट के बोर्ड को ट्रस्टियों में से किसी को चेयरमैन नियुक्त करना होगा। इसलिए उनके सौतेले भाई 67 साल के नोएल टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बन सकते हैं। वे इस पद के दावेदारों की रेस में सबसे आगे हैं, क्योंकि रतन टाटा के बाद नोएल टाटा आते हैं और वे इस समय टाटा ग्रुप के ट्रस्टी भी हैं। इसलिए चेयरमैन पद के लिए उनका नाम सबसे पहले लिया जा रहा है।

नोएल टाटा कौन?

नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे नवल टाटा और उनकी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं। टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं। ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भी हैं। स्टील और टाइटन कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के मेंबर भी हैं। अगर नोएल को चेयरमैन बनाया जाता है तो वे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष होंगे। नोएल पहले टाटा सन्स के अध्यक्ष बनने की रेस में भी थे, लेकिन नोएल के बहनोई साइरस मिस्त्री को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मिस्त्री के अचानक पद छोड़ने के बाद एन चंद्रशेखरन को टाटा सन्स का अध्यक्ष बनाया गया।

नोएल के बच्चे भी बन सकते उत्तराधिकारी

नोएल ब्रिटेन की सक्सेस यूनिवर्सिटी से डिग्री होल्डर हैं। नोएल ने उन्होंने INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम किया हुआ है। नोएल टाटा के 3 बच्चे लेह, माया और नेविल हैं, जो इस समय टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। माया टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में नियुक्त हैं। टाटा की न्यू ऐप लॉन्च कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड की हाइपरमार्केट को लीड करते हैं। लिया टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, ताज होटल रिजॉर्ट एंड पैलेस और इंडियन होटल कंपनी से जुड़ी हुई हैं। इन तीनों को भी रतन टाटा का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

Google search engine


पिछला लेखराजकीय शोक के तहत क्या-क्या बंद? Ratan Tata के निधन पर कई राज्यों में ऐलान
अगला लेख‘औद्योगिक विकास को आकार देने वाले जादूगर थे वो’, Ratan Tata Death पर पंजाब CM मान ने जताया दुख