होम latest News Jammu-Kashmir में आतंकी हमला नाकाम! पकड़े गए 2 आतंकियों का सामने आया...

Jammu-Kashmir में आतंकी हमला नाकाम! पकड़े गए 2 आतंकियों का सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

0

जम्मू कश्मीर पुलिस को घाटी में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूंछ इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है। दोनों आतंकियों के पाकिस्तान नेटवर्क का भी पर्दाफाश हो गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस की मानें तो दोनों आतंकी घाटी में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने आतंकियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है।
पुलिस को लगी भनक
सूत्रों के अनुसार गजनबी फोर्स के 2 आतंकी पिछले काफी समय से पूंछ में छिपे हुए थे। दोनों आतंकी पाकिस्तान के आतंकियों से लगातार संपर्क में थे और वो घाटी में कोई बड़ा हमला करना चाहते थे। आतंकी किसे अपना निशाना बनाना चाहते थे? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मगर आतंकियों के इन मनसूबों की भनक जम्मू कश्मीर पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने आतंकियों के ठिकाने पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आतंकियों के बार भारी मात्रा में गोला बारूद भी मिला है, जिससे विस्फोटक बनाकर वो आतंकी हमले को अंजाम देने वाले थे।
घाटी में लगाए एंटी-इंडिया पोस्टर
जम्मू जोन के ADGP आनंद जैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ये आतंकी काफी समय से घाटी में एक्टिव थे। पिछले साल में पूंछ में हुए ग्रेनेड हमले में भी दोनों आतंकियों के शामिल होने की आशंका है। यही नहीं आतंकियों ने घाटी के अलग-अलग इलाकों में देश विरोधी पोस्टर्स लगाए थे। सीमा पार बैठे कई आतंकियों के साथ भी यह आतंकी लगातार संपर्क में थे।
Google search engine


पिछला लेखLudhiana: Gym के बाहर खून से लथपथ मिला शव…मचा हड़कंप, जांच में जुटी Police
अगला लेखPunjab में जानवरों के लिए शुरू होगा टीकाकरण अभियान, कैबिनेट मंत्री Khudiyan ने किया ऐलान