होम latest News LPG वितरण में बड़ा खेल, बिना अनुमति के सिलेंडर बुकिंग:देरी से डिलीवरी...

LPG वितरण में बड़ा खेल, बिना अनुमति के सिलेंडर बुकिंग:देरी से डिलीवरी पर भड़के सांसद औजला

0

अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्र सरकार से LPG गैस वितरण में हो रही गड़बड़ियों को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर बताया कि उपभोक्ताओं को जमीनी स्तर पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद औजला ने कहा कि भले ही सरकार और तेल कंपनियां LPG और PNG की उपलब्धता के लिए आश्वासन देती हों, लेकिन वास्तविकता इससे काफी अलग है। कई मामलों में गैस एजेंसियां बिना अनुमति के सिलेंडर बुक कर देती हैं। उपभोक्ताओं को ऐसे डिलीवरी संदेश मिलते हैं, जिन्हें उन्होंने कभी बुक नहीं किया होता।
उन्होंने इस स्थिति को डिजिटल सिस्टम जैसे DAC यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के बावजूद गंभीर माना। इसके तहत भी कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही है और 25 दिनों के नियम का पालन नहीं हो रहा है। यह प्रणाली की पारदर्शिता और भरोसे पर सवाल उठाता है।
समय पर डिलीवरी और सख्त निगरानी की उठाई मांग
सांसद औजला ने मंत्री से आग्रह किया कि DAC आधारित SMS प्रणाली को कड़ाई से लागू किया जाए और सभी बुक किए गए सिलेंडरों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए मजबूत प्रणाली बनाने की भी सिफारिश की।
गुरजीत औजला की तरफ से केंद्र सरकार को लिखा गया पत्र।
गुरजीत औजला की तरफ से केंद्र सरकार को लिखा गया पत्र।
GPS वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने का सुझाव
इसके अलावा, उन्होंने GPS आधारित डोरस्टेप डिलीवरी वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गैस सिलेंडर केवल पंजीकृत पते पर ही पहुंचे और कालाबाजारी या गलत उपयोग रोका जा सके।
सांसद औजला ने केंद्र सरकार से अपील की कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल और सख्त कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं की परेशानियों का समाधान करना समय की आवश्यकता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
Google search engine


पिछला लेख165 साल बाद बदलने जा रही परंपरा, अमेरिकी डॉलर पर पहली बार दिखेंगे राष्ट्रपति ट्रंप के सिग्नेचर
अगला लेखफिर महंगा हुआ सोना-चांदी, ₹2 लाख से ऊपर रहा दाम; आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट