Donald Trump News (PPTV News): अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की सुरक्षा को लेकर न्यू जर्सी के Bedminster Golf Club में रविवार को उस समय Security Alert जैसी स्थिति बन गई, जब राष्ट्रपति की मौजूदगी के दौरान लागू Temporary Flight Restriction (TFR) वाले Airspace में तीन छोटे विमान प्रवेश कर गए।
घटना के बाद North American Aerospace Defense Command (NORAD) ने F-16 Fighter Jets को सक्रिय किया। अधिकारियों के अनुसार, विमानों को Intercept कर Restricted Airspace से सुरक्षित बाहर कराया गया। हालांकि, अधिकारियों ने इसे किसी संभावित हमले की पुष्टि नहीं बताया है।
Trump के Bedminster Golf Club के ऊपर Airspace Violation
Donald Trump उस समय New Jersey के Bedminster स्थित अपने Golf Club में मौजूद थे। राष्ट्रपति की मौजूदगी के कारण इलाके में Temporary Flight Restriction लागू था।
इसी दौरान General Aviation Category के छोटे विमानों ने Restricted Airspace में प्रवेश कर दिया। इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत NORAD ने F-16 Fighter Aircraft को भेजा।
F-16 ने दो विमानों को किया Intercept
रिपोर्टों के मुताबिक, दो छोटे विमानों को अमेरिकी F-16 Fighter Jets ने Intercept किया और उन्हें Restricted Zone से बाहर जाने के लिए निर्देशित किया।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक Video में F-16 को एक छोटे विमान के करीब उड़ते हुए देखा जा सकता है। इस तरह का Military Interception अमेरिकी Airspace Security Protocol का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पायलट का ध्यान आकर्षित कर उसे प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर निकालना होता है।
NORAD के अनुसार, ऐसे मामलों में General Aviation Pilots को सुरक्षा निर्देशों का तुरंत पालन करना होता है।
तीसरे विमान की Entry से फिर बढ़ी चिंता
इसी दौरान एक Third Aircraft भी Restricted Airspace में पहुंच गया। हालांकि, इस विमान के Pilot ने Air Traffic Control से संपर्क किया और निर्देश मिलने के बाद क्षेत्र से बाहर निकल गया।
इस घटनाक्रम के चलते Donald Trump के निर्धारित Departure में भी थोड़ी देरी हुई। रिपोर्टों के अनुसार, उनके विमान के Takeoff में करीब 13 मिनट की Delay हुई।
Social Media पर Air Attack के दावे
घटना के Video सामने आने के बाद Social Media पर कई तरह के दावे किए गए। कुछ Posts में इसे Donald Trump के खिलाफ संभावित Air Attack से जोड़कर पेश किया गया।
हालांकि, NORAD और संबंधित अधिकारियों के अनुसार ये General Aviation के विमान थे, जिन्होंने Temporary Flight Restriction वाले Airspace का उल्लंघन किया था। उपलब्ध जानकारी के आधार पर इसे Trump पर किसी हमले की घटना नहीं बताया गया है।
क्या होता है Temporary Flight Restriction?
अमेरिका में राष्ट्रपति या अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से Temporary Flight Restrictions (TFR) लागू किए जा सकते हैं।
इन Flight Restrictions की जानकारी Pilots को NOTAM (Notice to Air Missions) के माध्यम से दी जाती है। NORAD पहले भी Pilots को सलाह दे चुका है कि उड़ान भरने से पहले Restricted Airspace और लागू Flight Restrictions की जानकारी जरूर जांचें।
जुलाई में भी Bedminster और New Jersey के आसपास कई General Aviation Aircraft द्वारा Temporary Flight Restrictions का उल्लंघन किए जाने के बाद F-16 Fighter Jets को Intercept के लिए भेजा गया था।
हालांकि, एक ही क्षेत्र में बार-बार Airspace Violations की घटनाओं के कारण Presidential Security व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं।








