Punjab Pro TV (PPTV): मिस्र में तड़के आए 5.5 Magnitude Earthquake के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के झटके राजधानी Cairo समेत अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस प्राकृतिक घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान या चोट की खबर नहीं है।
नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे आया। इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप का केंद्र शर्म अल-शेख के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में दर्ज किया गया।
तेज झटकों के कारण कई इलाकों में लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। संस्थान के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
Health Emergency Plan हुआ Activate
भूकंप के बाद मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने Health Emergency Plan को सक्रिय कर दिया। अस्पतालों के Emergency और Critical Care Departments को हाई अलर्ट पर रखा गया। साथ ही एंबुलेंस और Quick Response Teams को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल देश में स्थिति सामान्य और स्थिर है। भूकंप से संबंधित किसी चोट की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
Red Crescent ने भी बढ़ाई तैयारी
भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में Egyptian Red Crescent ने भी Emergency Plans Activate कर दिए। संगठन के मुताबिक, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
मिस्र का क्षेत्र Suez Gulf, Red Sea और Gulf of Aqaba के आसपास मौजूद सक्रिय टेक्टोनिक जोन के करीब है। इसी वजह से यहां समय-समय पर मध्यम तीव्रता के भूकंप महसूस किए जाते हैं।








