Shooting in Portland

Portland News Update: अमेरिका में Gun Violence की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। वीकेंड पर Oregon और Idaho में हुई अलग-अलग Shooting Incidents के बाद एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। Oregon के Portland में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 3:33 बजे Portland Police को Northeast Alberta Street के 5800 Block में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही North Precinct में तैनात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Google search engine

पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर दो लोग गोली लगने से घायल मिले। दोनों को तत्काल Ambulance के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गोलीबारी में घायल चार अन्य लोग भी अलग-अलग Private Vehicles से स्थानीय अस्पताल पहुंचे हैं।

इस घटना में कुल छह लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और Shooting Incident से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

अधिकारियों की ओर से हमले के पीछे के कारण और संदिग्धों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। वहीं, वीकेंड के दौरान Oregon और Idaho में हुई गोलीबारी की घटनाओं ने अमेरिका में Gun Violence को लेकर एक बार फिर बहस तेज कर दी है।

पिछला लेखTrump Iran Attack: खाड़ी देशों की अपील पर Donald Trump ने टाला बड़ा Military Strike, Diplomacy को दिया एक और मौका