हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने एक ऐसा संदेश दिया है, जिसने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में चलने वाले विवादों के बीच संवाद की जरूरत को फिर सामने ला दिया है. रामदेव ने कहा कि वह अपनी ‘बहन’ कंगना रनौत के लिए पोस्ट के जरिए से मिठाई और एक गिफ्ट भेज रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि देश में किसी भी वजह से नफरत और एक-दूसरे के प्रति दुश्मनी नहीं होनी चाहिए. उनके इस बयान को कंगना रनौत के साथ अपने मतभेदों को खत्म करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है.
रामदेव का यह बयान ऐसे समय आया है जब सार्वजनिक जीवन में अलग-अलग मुद्दों को लेकर नेताओं और चर्चित हस्तियों के बीच बयानबाजी अक्सर विवाद का रूप ले लेती है. ऐसे में मिठाई भेजने और बातचीत की पहल करने का संदेश आपसी रिश्तों में नरमी लाने की कोशिश के तौर पर सामने आया है. बाबा रामदेव ने कहा कि वह कंगना रनौत को मिठाई और उपहार डाक के जरिए भेज रहे हैं. उन्होंने अपने संदेश में देश में नफरत और आपसी दुश्मनी खत्म करने की बात कही.

विवाद को संवाद से खत्म करें’

बाबा रामदेव ने कहा, ‘बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाई पोस्ट भेज रहे हैं. किसी भी वजह से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही एक दूसरे के प्रति बैर की भावना होनी चाहिए. इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है. पिछले दिनों एक विवाद उठा था कि स्वामी रामदेव और कंगना के बीच कहीं विवाद तो नहीं हो गया है. इस विवाद को संवाद से खत्म करें और आज हम बहन कंगना को फोन भी करेंगे और उनको बोलेंगे कि बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.’

चल रही है तीखी बयानबाजी

बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच पिछले दिनों एक मुद्दे को लेकर तीखी बयानबाजी हुई थी. कंगना ने युवाओं को लेकर ‘जनरेशन गटर’ टिप्पणी की थी, जिस पर रामदेव ने आपत्ति जताई और उनके बयान पर सवाल उठाए. इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर रामदेव को जवाब देते हुए उनकी टिप्पणियों को मर्यादा के खिलाफ बताया. कंगना ने रामदेव की कुछ पुरानी चर्चाओं और पतंजलि से जुड़े विवादों का भी जिक्र किया. अब रामदेव का कंगना को मिठाई और तोहफा भेजना इस पुराने विवाद को खत्म करने की कोशिश माना जा रहा है.
पिछला लेखJalandhar की लेक्चरर नेहा हत्याकांड में नया मोड़, पति ने पत्नी सतपाल कौर और उमंग बस्सी के संबंधों को लेकर कई गंभीर दावे किए
अगला लेखPunjab- Himachal और जम्मू कश्मीर में मच सकती है नेपाल जैसी तबाही, जानिए कैसे सिर पर खड़ा है खतरा