मुंबई के भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा के आगमन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. भूलेश्वरचा राजा की करीब 22 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गई. यह हादसा शनिवार रात करीब 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना, जय अंबे चौक, भूलेश्वर में हुआ. प्रतिमा को भायखला से भूलेश्वर ले जाया जा रहा था और पंडाल से करीब 50-60 मीटर पहले यह हादसा हुआ.

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा.

Google search engine

गणपति प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

मुंबई के भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा गिरने के हादसे में कुल 7 लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं.अस्पतालों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) शामिल हैं. वहींवैभव घेनंद (38),पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) घायल हैं. हालांकि इलकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

गणपति प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

  1. मुंबई के भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा गिरने के हादसे में कुल 7 लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं.अस्पतालों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) शामिल हैं. वहींवैभव घेनंद (38),पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) घायल हैं. हालांकि इलकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
पिछला लेखअमेरिका: अलास्का में घने कोहरे के बीच चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 2 पायलटों समेत सभी 8 लोगों की मौत
अगला लेखहमें चन्नी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए… एक अनुसूचित जाति का सदस्य, मैं जाट हूं और आशु ब्राह्मण है, फिर भी कांग्रेस खड़ी है; रंधावा का संदेश