पंजाब के सभी जिलों में शुक्रवार को एक विशेष ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति के लिए लोगों और प्रशासन की तैयारी को जांचना है। यह मॉक ड्रिल रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगी। कुछ मुख्य स्थान जहां यह ड्रिल आयोजित की जाएगी।
  • अमृतसर: पिटेक्स ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू
  • लुधियाना: पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) और अगर नगर (PSPCL डिवीजन क्षेत्र)
सायरन और बिजली बंद करने की प्रक्रिया
शाम 7:55 बजे एक सायरन बजाया जाएगा, जिससे लोगों को अलर्ट किया जाएगा। धार्मिक स्थानों से भी पब्लिक अनाउंसमेंट किए जाएंगे। सायरन बजते ही बिजली विभाग संबंधित क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद कर देगा।

लोगों के लिए जरूरी निर्देश

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है। इस दौरान

  • सभी लाइटें बंद रखें

  • किसी भी तरह का पावर बैकअप इस्तेमाल न करें

  • टॉर्च, मोमबत्ती या माचिस का उपयोग न करें

  • पूरी तरह ब्लैकआउट का पालन करें

किन एजेंसियों की भागीदारी होगी

इस मॉक ड्रिल में कई विभाग मिलकर काम करेंगे

  • नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF)

  • फायर ब्रिगेड

  • पुलिस विभाग

  • हेल्थ डिपार्टमेंट

  • सिविल डिफेंस

  • म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन

  • NCC और जिला प्रशासन

मॉक ड्रिल का उद्देश्य

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य है अचानक आने वाली आपात स्थिति का अभ्यास करना। प्रशासन की तैयारियों की जांच करना। लोगों को जागरूक और तैयार बनाना।
अमृतसर प्रशासन ने दी विशेष जानकारीअमृतसर जिला प्रशासन के अनुसार यह अभ्यास भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसकी शुरुआत “एयर रेड” चेतावनी सायरन से होगी। यह ड्रिल सिर्फ तय किए गए क्षेत्र (पिटेक्स ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू) में ही होगी। जरूरी सेवाएं इस दौरान चालू रहेंगी।
ड्रिल समाप्त होने का संकेत
ड्रिल खत्म होने के बाद लगातार 2 मिनट तक तेज सायरन बजाया जाएगा। यह “ऑल क्लियर” का संकेत होगा।
पिछला लेखPunjab में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने जताई चिंता, उठाई स्कूलों का समय बदलने की मांग
अगला लेखLudhiana के स्कूलों को फिर मिली बम धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन और पुलिस