जैतो-डबरीखाना रोड पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ

जैतो-डबरीखाना रोड पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 60 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, डबरीखाना रोड, कोठे ढिलवां निवासी मनोहर सिंह रात की ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जैतो-डबरीखाना रोड पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से 60 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर चोंटें आई।
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद 60 वर्षीय व्यक्ति को जैतो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जैतो थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की जा रही है।
पिछला लेखAjnala Police स्टेशन हमले के केस में Amritpal Singh के सात साथियों को गिरफ्तार करेगी पंजाब पुलिस
अगला लेखSonakshi Sinha ने अपनी चमकती त्वचा का खोला राज, बताया- ऐसे करती हैं दिन की शुरुआत