हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें एनसीआर की 5 सीटें भी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं बन पाई।
रविवार को कांग्रेस ने गुरुग्राम जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था। जिले में गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी और सोहना विधानसभा सीट हैं। बादशाहपुर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव और गुड़गांव सीट से पंजाबी नेता और हाल ही में कांग्रेस में आए मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है। बाकी दो सीटों पर बाद में घोषणा होगी।
इससे पहले, भाजपा तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने गुड़गांव से मुकेश शर्मा, बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह और सोहना से तेजपाल तंवर को टिकट दिया है।
आप द्वारा NCR की सीट पर घोषित उम्मीदवार
-
महेंद्रगढ़ से मनीष यादव
-
नारनौल से रविंद्र मटरू
-
सोहना से महेंद्र खटाना
-
बल्लबगढ़ से रविंद्र फौजदार
-
बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच
आप-कांग्रेस गठबंधन पर नहीं बनी बात
बता दें, कांग्रेस हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने की इच्छुक थी। आप सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया से भी मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक आप कांग्रेस के साथ गठबंधन 10 सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस उसे तीन सीट से अधिक देने की इच्छुक नहीं थी। सीटों के बंटबारे को लेकर दोनों दलों के बीच बात नहीं बनी।
हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें एनसीआर की 5 सीटें भी शामिल हैं। इस लिस्ट में बहादुरगढ़ से कुलदीप छिकारा महेंद्रगढ़ से मनीष यादव नारनौल से रविंद्र मटरू सोहना से महेंद्र खटाना और बल्लबगढ़ से रविंद्र फौजदार शामिल हैं।