जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर घर के गेट से जा टकराई।

पिकअप को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। इस दौरान बस में करीब 10 बच्चे सवार थे, जिनमें से एक को मामूली चोट आई हैं। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि घर का गेट टूट गया और दीवारों में दरारें आ गईं।
परिवार ने हादसे की सूचना थाना नंबर-1 पुलिस को दी है। घर की मालकिन राजवंत कौर ने बताया कि वह हादसे के समय घर में मौजूद थीं। अचानक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर उनके घर के गेट से टकरा गई। घर का गेट बुरी तरह टूट गया। हादसे के दौरान घर के अंदर खड़ी गाड़ी बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।
ड्राइवर के खिलाफ स्कूल प्रशासन को शिकायत
राजवंत कौर ने कहा कि इस चौराहे पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि बस ड्राइवर के खिलाफ स्कूल प्रशासन को शिकायत दी गई है। मामले की सूचना थाना नंबर-1 की पुलिस को भी दे दी गई है।
स्कूल बस के गेट से टकराने के बाद उसका शीशा टूटकर बिखर गया।
स्कूल बस के गेट से टकराने के बाद उसका शीशा टूटकर बिखर गया।
तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी सामने आ गई
दूसरी तरफ टिप्स स्कूल की बस के ड्राइवर शैली निवासी मलिका चौक ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से स्कूल बस चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह अंडरब्रिज से इंडस्ट्री एरिया की तरफ आ रहे थे, तभी चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी सामने आ गई।
बस अनियंत्रित होकर घर से टकरा गई
पिकअप को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर घर से टकरा गई। ड्राइवर ने दावा है किया कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, बल्कि प्रेशर होने के कारण ब्रेक लगाने पर बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर ने हादसे की सूचना स्कूल प्रबंधकों को दी, जिसके बाद उन्होंने दूसरी बस मौके पर भेजी। इसके जरिए बच्चों को दूसरी बस में शिफ्ट कर स्कूल पहुंचाया गया।
पिछला लेखपंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात
अगला लेखJalandhar पहुंचे CM मान-कुछ देर में करेंगे संबोधित:फिल्लौर में SSPs, DC से भी मिलेंगे, नशा रोकने पर प्लानिंग