अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (SNAP) घोटाले में वांछित और FBI की ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स’ सूची में शामिल मनजीत सिंह बेदी को पंजाब पुलिस और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार कर अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया है। बेदी वाशिंगटन के टकोमा में ग्रोसरी स्टोर चलाता था। उस पर गरीबों के लिए तय खाद्य सहायता फंड में धोखाधड़ी करने का संगीन आरोप है।
अप्रैल 2026 में अमेरिकी अदालत में वायर फ्रॉड मामले में खुद को निर्दोष बताने के बाद वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए कनाडा के रास्ते भागकर भारत (जालंधर) आकर छिप गया था। FBI ने 3 सितंबर, 2026 को उसे ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स’ की सूची में शामिल किया।
सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस और भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए बेदी को हिरासत में ले लिया और 15 अक्टूबर को अमेरिकी एजेंटों के हवाले कर दिया। बेदी अब वाशिंगटन के वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट पहुंच चुका है, जहां टकोमा स्थित U.S. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में उस पर मुकदमा चलाया जाएगा।
FBI डायरेक्टर काश पटेल और U.S. अटॉर्नी कार्यालय ने इस प्रत्यर्पण की पुष्टि करते हुए पंजाब पुलिस और भारतीय एजेंसियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मनजीत बेदी के अमेरिका पहुंचने के बाद प्रेस रिलीज जारी की।
पिछला लेखJalandhar पहुंचे CM मान-कुछ देर में करेंगे संबोधित:फिल्लौर में SSPs, DC से भी मिलेंगे, नशा रोकने पर प्लानिंग
अगला लेखJalandhar Basti Area में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ