PPTV News (Batala): ऑस्ट्रेलिया के Melbourne में हुए एक दर्दनाक Road Accident में पंजाब के बटाला निवासी 36 वर्षीय युवक Sneh Pal Singh की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बटाला स्थित उसके परिवार में मातम छा गया। स्नेह पाल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शनिवार को Melbourne में हुआ। बताया जा रहा है कि स्नेह पाल सिंह की कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्नेह पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
11 साल पहले Australia गया था Sneh Pal Singh
परिवार के अनुसार, स्नेह पाल सिंह करीब 11 साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में Australia गया था। वह Melbourne में रहकर मेहनत कर रहा था और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहा था।
स्नेह पाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा होने के कारण परिवार के बेहद करीब था। उसकी अचानक हुई मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे को अंजाम देने वाला वाहन अज्ञात है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।








