लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है

लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है और एक बार फिर से वाहनों से टोल टैक्स वसूलना शुरू हो गया है। आज सुबह 11 बजे के बाद टोल प्लाजा को कर्मचारियों ने फ्री कर दिया था और वाहनों से टोल टैक्स लेना बंद कर दिया गया। लेकिन अब कंपनी द्वारा मांगें माने जाने पर कर्मचारियों ने फिर से ड्यूटी शुरू कर दी है और वाहनों से टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है।
इस बारे में बात करते हुए टोल प्लाजा कर्मचारी संघ के जिला प्रधान  बचित्तर सिंह ने बताया कि करीब 1 घंटे तक टोल प्लाजा को बंद रखा गया। इसी बीच पंजाब पुलिस के अधिकारी आए और कंपनी के साथ बैठक की।  बैठक के दौरान कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें मान लीं और कर्मचारियों और कंपनी के बीच एक समझौता हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है और वाहनों से टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया गया है।
पिछला लेखCanada में Students Visa पर गए पंजाबी गिरफ्तार, होश उड़ा देगी वजह
अगला लेखHospital के बेड से Punjab CM भगवंत मान ने की RPNUL के विद्यार्थियों से बात