जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, बुधवार देर रात को जब वे अपने पालतू कुत्तों को लेकर छत पर गए थे, तभी पड़ोस में रहने वाले लकी नाम के एक युवक ने ऊपर से चिल्लाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब उससे शांत रहने और बातचीत से मामला सुलझाने की बात कही गई तो वह तैश में आ गया। कुछ ही देर बाद आरोपी युवक अपने 7 से 8 अन्य साथियों के साथ आया और घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान परिवार के सदस्यों ने तुरंत घर के दरवाजे अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई।
बाहर और छत पर काफी नुकसान हुआ ईंटें चलने के कारण घर के बाहर और छत पर काफी नुकसान हुआ है। साथ ही, पूरी गली में ईंट-पत्थरों के टुकड़े बिखरे दिखाई दिए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावर युवक नशे (चिट्टे) का सेवन करता है और इलाके में माहौल खराब करता है।
भार्गव कैंप थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
भार्गव कैंप थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
पुलिस बोली- जांच जारी, CCTV खंगाल रहे घटना की जानकारी मिलने के बाद भार्गव कैंप थाने से पुलिस टीम (ड्यूटी ऑफिसर एसआई शाम लाल) और स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पिछला लेखSGPC सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: Baltej Pannu
अगला लेखPunjab में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान