पुलिस के मुताबिक हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार मंगवाए गए थे।

चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल ने विदेशी गैंगस्टर दीपक नंदल के नेटवर्क से जुड़े हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 आरोपी दीपक नंदल के गुर्गे हैं, जबकि एक पाकिस्तान में बैठे हथियार सप्लायर के संपर्क में था।
पुलिस के मुताबिक हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार मंगवाए गए थे। आरोपियों के कब्जे से 3 विदेशी पिस्टल, 2 मैगजीन और 19 कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी गीतांजलि खंडेवाला ने बताया कि ऑपरेशन सेल की टीम 3 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत गश्त कर रही थी।
इसी दौरान शक के आधार पर तीन युवकों अजय, रोहित और देव को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से जिगाना पिस्टल और चीन निर्मित पीएक्स3 पिस्टल बरामद हुईं। इसके बाद जांच आगे बढ़ाई गई तो हथियार सप्लायर निशान सिंह तक पुलिस पहुंची, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए हथियार जांच में सामने आया कि अमृतसर सीमा क्षेत्र के गांव काकर निवासी निशान सिंह पाकिस्तान में बैठे हथियार सप्लायर के संपर्क में था। वह अपने खेत में ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप मंगवाता और इसके बाद इन्हें गैंग के लोगों तक पहुंचाता था। पुलिस ने उसके पास से चीन निर्मित एक पीएक्स3 पिस्टल, मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए। फायरिंग और रंगदारी की वारदात की थी तैयारी पुलिस के अनुसार अजय, रोहित और देव को विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नंदल ने पैसों का लालच देकर अपने साथ जोड़ा था। तीनों ने गुरुग्राम में एक टारगेट की रेकी भी की थी। आरोपी रंगदारी के लिए फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। सोशल मीडिया के जरिए इनका संपर्क गैंग से जुड़ा था। पुलिस अब गैंगस्टर दीपक नंदल और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
आरोपियों का प्रोफाइल अजय (19.5 वर्ष): जिला जींद का रहने वाला है और मारुति कंपनी में हेल्पर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक वही गैंग और अन्य आरोपियों के बीच मुख्य कड़ी था। उसके पास से जिगाना पिस्टल और 5 कारतूस मिले। रोहित जींद निवासी रोहित इलेक्ट्रिक की दुकान पर काम करता था। वह अजय के जरिए गैंग के संपर्क में आया।
उसके पास से चीन निर्मित पीएक्स3 पिस्टल और 4 कारतूस बरामद हुए। देव जींद का रहने वाला देव दुकान पर हेल्पर था। वह भी अजय के जरिए गैंग से जुड़ा। उसके पास से मैगजीन और 2 कारतूस बरामद हुए। निशान सिंह अमृतसर के गांव काकर का रहने वाला है और डेयरी चलाता है। पुलिस के मुताबिक वह पाकिस्तान से ड्रोन से हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करता था। उसके पास से पीएक्स3 पिस्टल, मैगजीन और 8 कारतूस मिले।
गुस्सैल किस्म का नंदू, होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया
दरअसल, दिल्ली के द्वारका जिले में पड़ने वाले नजफगढ़ इलाके के नंदा एनक्लेव का रहने वाला कपिल सांगवान उर्फ नंदू पढ़ाई में तो ठीक ठाक रहा ही, लेकिन उसके बड़े भाई ज्योति सांगवान उर्फ बाबा के आपराधिक रिकॉर्ड ने उसे गुस्सैल किस्म का बनाए रखा।
कपिल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के ही विकासपुरी के स्कूल से की। 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर वह होटल मैनेजमेंट करने के लिए गुरुग्राम के मानेसर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने चला गया। इसी बीच उसकी जिंदगी ने एक नया मोड लिया।
छावला में दर्ज हुआ पहला केस: 2014 में कपिल सांगवान उर्फ नंदू का दिल्ली के छावला इलाके में किसी के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने कपिल पर आर्म्स एक्ट और झगड़े का केस दर्ज किया था। बाद में कपिल जेल में भी गया। जेल से छूटने के बाद वह छोटी-मोटी वारदातों में शामिल रहा। वहीं दूसरी तरह उसका भाई ज्योति सांगवान उर्फ बाबा कई बड़ी आपराधिक घटनाओं के चलते पहले से जेल में बंद था।
पिछला लेखChandigarh के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:खालिस्तान की मांग के समर्थन में नारे लिखे; 15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहने की चेतावनी