होम latest News CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, Hospital में भर्ती

CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, Hospital में भर्ती

0

मुख्यमंत्री मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही है। सुबह खबर आई थी कि मुख्यमंत्री मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कई टेस्ट लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि कोई खतरे वाली खबर नहीं है। क्योंकि मुख्यमंत्री रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। यहां बताना होगा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के गिरने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद कयास लगाए गए थे कि भगवंत मान की तबीयत खराब है।

Google search engine

इस मामले पर बेशक मुख्यमंत्री ने सफाई दी थी कि वह गिरे नहीं बल्कि जूतों के तसमें बांध रहे थे। आधिकारिक तौर पर न तो किसी ने इस बात की पुष्टि की है कि वह बीमार हैं और न ही किसी ने इस चर्चा पर सफाई दी है, लेकिन मीडिया की ओर से यह खबर चर्चा का विषय है कि मुख्यमंत्री वास्तव में बीमार हैं।

पिछला लेखPunjab सरकार का इस जिले के लोगों को तोहफा, हुआ बड़ा ऐलान
अगला लेखPunjab में 6वीं से 9वीं तक के छात्रों के लिए खुशखबरी! हर महीने मिलेगा 500 रुपया