पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के PAP ग्राउंड में पहुंच गए हैं। वह यहां 1746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र दिए।
मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम ‘मिशन रोजगार’ के तहत आयोजित किया गया। सीएम मान ने कहा कि 70 हजार 840 नौकरियां सरकार दे चुकी है। नो कैश, नो फरमाइश के आधार पर नौकरियां दी गईं। कोई भी एक कैंडिडेट बता दे कि किसी के नंबर ज्यादा थे और उसे नौकरी नहीं मिली।
मेरी सिक्योरिटी में तैनात मुलाजिम ने बताया कि मेरे गांव की दो लड़कियां पंजाब पुलिस में भर्ती हो रही हैं। ये बच्चियां ऐसी हैं जिनके माता-पिता दूसरों के घरों में काम करते हैं। सीएम ने कहा कि पंजाब सबसे ज्यादा सैलरी देने वाला सूबा है।
पंजाब पुलिस न केवल स्टेट की राखी करती है बल्कि देश की भी राखी करती है। 532 किलोमीटर बार्डर की रक्षा भी पंजाब पुलिस बीएसएफ के साथ करती है। मैं तो प्रधानमंत्री को भी कहता हूं कि पंजाब की पुलिस प्रदेश की नहीं देश की भी पुलिस हैं। सीएम ने कहा कि आज 1750 घरों में मिठाई बनेगी।
साल में 2700 लोगों की जान बचा रही सड़क सुरक्षा फोर्स
पंजाब पुलिस ने दुनिया में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पूरी दुनिया में पंजाब पहला सूबा है जिसके पास सड़क सुरक्षा फोर्स हैं। हर 30 किलोमीटर पर 1 गाड़ी इनकी खड़ी रहती है।
इसका चर्चा कीनिया के नेरोबी में हो चुकी है। नितिन गड़करी भी संसद में ये बात स्वीकर कर चुके हैं कि रोड एक्सीडेंट में जान बचाने के लिए पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स अच्छा उपाय है। पंजाब में सड़कर सुरक्षा फोर्स एक साल में 2700 जानें बचा रही है।
कार्यक्रम स्थल का दौरा करते डीसी वरजीत वालिया और एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क।
करतारपुर के काहलवां में लोक मिलनी भी करेंगे
सीएम मान गुरुवार को करतारपुर के काहलवां में लोग मिलनी भी करेंगे। इसके लिए जालंधर देहात पुलिस ने वीवीआईपी सुरक्षा, आने-जाने वाले मार्गों, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान लगातार सतर्कता, प्रभावी एक्सेस कंट्रोल, सुचारू ट्रैफिक नियमन और उचित भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।
योजना का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए
युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 70 हजार से ज्यादा स्मगलरों को जेल भेजा जा चुका है। मैं नहीं कहता कि नशा पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन धीरे-धीरे हो जाएगा। हमने तस्करों के मकान भी गिराए। किसी के घर में लाशें बिछाने वाले तीन मंजिला मकान में कैसे रह सकते हैं। आज से नए भर्ती जवानों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी, इसलिए अपनी ड्यूटी को अच्छे ढंग से निभाना। लोगों को आपसे उम्मीद रहेगी।