राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज चंडीगढ़ पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। आम आदमी पार्टी पंजाब ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।
दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर बिलासपुर जा रही हैं। राष्ट्रपति यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत कर रही हैं। राष्ट्रपति 91 डॉक्टरों और पैरामेडिकल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान एयरपोर्ट पहुंचे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान एयरपोर्ट पहुंचे।
जनवरी में राष्ट्रपति मुर्मू को रिसीव करने नहीं पहुंचे थे CM इससे पहले जनवरी 2026 में राष्ट्रपति ने अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (GNDU) के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लिया और छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत नहीं किया क्योंकि उन्हें अकाल तख्त पर पेश होना था।
स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया था भगवंत मान को अकाल तख्त की ओर से सिख परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं से जुड़े कथित बयानों के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया था। मान ने अकाल तख्त के निर्देशों का पालन करते हुए वहां पेश होने का फैसला किया।
पिछला लेखAssam में सुबह-सुबह लगे भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकल भागे लोग
अगला लेखGold-Silver Price Today: आज कहां पहुंचा सोने-चांदी का दाम, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट