श्री मुक्तसर साहिब में पोलिंग स्टेशनों के पुनर्गठन को चुनाव आयोग की मंजूरी

 श्री मुक्तसर साहिब जिले में मतदान व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से पोलिंग स्टेशनों के पुनर्गठन (रैशनलाइजेशन) के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने साझा की।
कहां देख सकते हैं पोलिंग स्टेशनों की अंतिम सूची
जिला प्रशासन के अनुसार, पुनर्गठन के बाद तैयार की गई पोलिंग स्टेशनों की अंतिम सूची जिला चुनाव कार्यालय (कमरा नंबर 70, दूसरी मंजिल, जिला प्रशासनिक परिसर, श्री मुक्तसर साहिब) तथा जिले के सभी चार निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) के कार्यालयों में आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
जिले में चार विधानसभा क्षेत्र
श्री मुक्तसर साहिब जिले में कुल चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इनमें 083-लंबी – निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी: अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), श्री मुक्तसर साहिब, 084-गिद्दड़बाहा – निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी: उपमंडल मजिस्ट्रेट, गिद्दड़बाहा, 085-मलोट – निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी: उपमंडल मजिस्ट्रेट, मलोट। 086-मुक्तसर – निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी: उपमंडल मजिस्ट्रेट, श्री मुक्तसर साहिब हैं।
पुनर्गठन के बाद इतने हुए पोलिंग बूथ
भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद जिले में विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार पोलिंग बूथों की संख्या इस प्रकार निर्धारित की गई है:
083-लंबी: 178 पोलिंग बूथ
084-गिद्दड़बाहा: 176 पोलिंग बूथ
085-मलोट: 193 पोलिंग बूथ
086-मुक्तसर: 213 पोलिंग बूथ
मतदाताओं की सुविधा पर प्रशासन का जोर
जिला प्रशासन का कहना है कि पोलिंग स्टेशनों के पुनर्गठन का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम, व्यवस्थित और मतदाता-अनुकूल बनाना है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदान से पहले अपने संबंधित पोलिंग स्टेशन की जानकारी अंतिम सूची से अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पिछला लेखSpeaker Sandhwan ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत वाल्मीक चौक कोटकपूरा और गांव कोठे दीप सिंह से बसों को दी हरी झंडी
अगला लेखइधर ‘रामायण’ का ट्रेलर आया, उधर फैंस ने रणवीर सिंह को बना दिया रावण! बोले- यश से ज्यादा जच रहे