जालंधर में बस स्टैंड के पास स्थित एक ट्रैवल एजेंसी ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की।

पीड़ितों ने एजेंटों के दफ्तर के बाहर हंगामा करते हुए अपनी फंसी हुई राशि वापस दिलाने की मांग की। पुलिस प्रशासन की ढिलाई और एजेंटों की मिलीभगत के आरोपों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
सेंटर मार्केट में रंजीत ट्रैवल्स नाम की एजेंसी बिना वैध लाइसेंस के चलाई जा रही थी। पीड़ितों का आरोप है कि रंजीत कौर और उसके साथियों ने विदेश में पक्के वर्क परमिट और वीजा दिलाने का झांसा देकर उनसे पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। पैसे लेने के बाद जब वीजा नहीं मिला, तो ट्रैवल एजेंट दफ्तर बंद करके फरार हो गए।
दफ्तर पर किया हंगामा जब पीड़ित अपने पैसों का हिसाब मांगने पहुंचे, तो वहां विवाद बढ़ गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि 112 नंबर पर शिकायत करने और पीसीआर टीम के मौके पर पहुंचने के बावजूद घंटों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे कुछ प्रभावशाली लोग और एजेंटों के समर्थक पीड़ितों पर दबाव बनाने और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करते दिखे।
पीड़ितों की मांग पीड़ितों ने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों की मदद से अपना पक्ष रखा। उनका कहना है कि अगर उनके पैसे वापस नहीं मिले, तो वे बाबा बकाला साहब और अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के पास जाकर मामला दर्ज कराएंगे। पीड़ितों ने मांग की है कि पंजाब में अवैध रूप से चल रहीं ऐसी तमाम ट्रैवल एजेंसियों पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाए, ताकि निर्दोष लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने से बचाई जा सके।
पिछला लेखIND vs AFG: दूसरे टी20 में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी Team India
अगला लेखAmritsar में पुलिस चौकी के बाहर युवक की हत्या:13 राउंड फायरिंग, आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था