Mohali Police ने 2018 में गिप्पी ग्रेवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ 6 साल पुराने मामले में मंगलवार यानी आज मोहाली कोर्ट में सुनवाई होगी। यह बात दीगर है कि वे कोर्ट में पिछली पांच सुनवाई में पेश नहीं हुए।
वकीलों ने कोर्ट को बताया कि गिप्पी ग्रेवाल अपने काम के सिलसिले में अभी विदेश में हैं। मामले में पिछली सुनवाई 3 सितंबर को हुई थी और आज मोहाली कोर्ट में सुनवाई होगी।
वकीलों ने कोर्ट से और समय मांगा, क्योंकि उनकी एक फिल्म की शूटिंग विदेश में हो रही है। एक बार उनके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी हुआ था। उनसे 5,000 रुपये का जमानती बांड भी भरने को कहा गया था।
यह मामला 31 मई 2018 का है, जब पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को किसी अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर वॉयस और टेक्स्ट मैसेज आया था। मैसेज में उन्हें गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा से बात करने के लिए कहा गया था। मैसेज में फिरौती मांगने की बात कही गई थी।
इसमें लिखा था, कि “तुम्हें बात करनी चाहिए, नहीं तो तुम्हारी हालत परमिश वर्मा और चमकीला जैसी हो जाएगी। इसके बाद गिप्पी ग्रेवाल ने मोहाली पुलिस से इसकी शिकायत की।” मोहाली पुलिस ने 2018 में गिप्पी ग्रेवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
अब गिप्पी ग्रेवाल को उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की गवाही देने के लिए बुलाया जा रहा है। जिस समय उन्हें यह धमकी मिली, उस समय वे अपनी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 2’ के प्रमोशन के लिए पंजाब से बाहर थे।
पिछला लेखPunjab Holiday: पंजाब सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान, कल बंद रहेंगे School-दफ्तर
अगला लेखRam Rahim की बढ़ीं मुश्किलें, Supreme Court ने Ranjit Singh हत्याकांड में CBI और अन्य से मांगा जवाब