भारत और नीदरलैंड्स के बीच हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर शनिवार को होगी.
इस मैच में टीम इंडिया के सामने क्या चुनौती है, जानिए यहां. टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर दूसरे राउंड में तो पहुंच गई है लेकिन सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल है. दूसरे राउंड में टीम इंडिया को मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से भिड़ना है. ये मुकाबला शनिवार को एमस्टेलवीन में खेला जाएगा. बता दें इस मैच में अगर टीम इंडिया ने गलती की तो फिर उसका वर्ल्ड कप से लगभग पत्ता साफ हो जाएगा. भारत की सबसे बड़ी चिंता यही है कि मजबूत शुरुआत के बाद टीम कंट्रोल खो देती है. पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 और 4-1 की बढ़त बनाने के बावजूद टीम इंडिया ने विरोधी को वापसी का मौका दिया और अंत में टीम 5-3 से जीती. इंग्लैंड के खिलाफ पहले हाफ में 2-1 की बढ़त लेने के बावजूद टीम इंडिया मैच 2-4 से हार गई थी.
नीदरलैंड्स की टीम है अजेय
मौजूदा वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की टीम अजेय है. अपने ग्रुप के तीनों मैचों में उसने जीत हासिल की थी. डच टीम ने पहले न्यूजीलैंड को 5-1 से, फिर अर्जेंटीना को 3-1 से और आखिर में जापान को 4-1 से हराया. साफ है कि इस टीम को हराने के लिए टीम इंडिया को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा. अगर इस टीम को मौका दिया तो हार निश्चित है. हासिल की थी. डच टीम ने पहले न्यूजीलैंड को 5-1 से, फिर अर्जेंटीना को 3-1 से और आखिर में जापान को 4-1 से हराया. साफ है कि इस टीम को हराने के लिए टीम इंडिया को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा. अगर इस टीम को मौका दिया तो हार निश्चित है.
नीदरलैंड्स के लिए खास है ये मैदान
पूल ए में टॉप पर रही नीदरलैंड्स के लिए ये मैदान खास है. इस टीम ने 1973 में इसी मैदान पर भारत को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था और 1990 और 1998 में भी ट्रॉफी अपने नाम की थी. वैसे टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को करारे झटके तो दिए हैं. जून में रॉटरडैम में खेले गए एफआईएच प्रो लीग के आखिरी मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया था. उस जीत में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए थे, और ये तीनों भारतीय वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं.
फॉर्म में हैं भारतीय खिलाड़ी
अभिषेक इस वर्ल्ड कप में भी फॉर्म में हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो शानदार गोल किए थे. वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा पांच गोल किए हैं. हालांकि भारतीय कप्तान ये जानते हैं कि अगर टीम को आगे जाना है और नीदरलैंड्स को रोकना है तो उसे डिफेंस को मजबूत करना होगा, उसमें सुधार जरूरी है. हरमनप्रीत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद माना था कि टीम ने उस मैच में काफी मूर्खता की थी. नीदरलैंड के खिलाफ भारत को हर मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होगी, क्योंकि डच को मौका दिया तो हार पक्की है.