हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026 टूर्नामेंट के लिए अपनी 7 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है. अनुभवी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद अब्बास अफरीदी को इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम की कमान सौंपी गई है. डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की टीम अपने खिताब के बचाव की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ करेगी. इसके बाद उसी दिन ग्रुप-सी के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान की भिड़ंत चिर भारत से होगी. भारत और पाकिस्तान के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला 30 अक्टूबर को मोंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड में खेला जाएगा.

2025 के हीरो फिर संभालेंगे मोर्चा

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2025 में अब्बास अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान चैंपियन बना था. पिछले एडिशन में अफरीदी ने बल्ले और गेंद दोनों से तहलका मचाया था. अब्बास अफरीदी ने 5 मैचों में 460 के स्ट्राइक रेट से 138 रन कूटे थे और साथ ही 3 विकेट भी झटके थे. विस्फोटक बल्लेबाज अब्दुल समद ने 2025 में 330.23 के स्ट्राइक रेट से 142 रन ठोके थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था.

Google search engine

2025 में भारत से मिली थी हार

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2025 में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. हालांकि ग्रुप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2 रनों के अंतर से रोमांचक शिकस्त दी थी. इसके बावजूद पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों को पस्त किया और फाइनल में कुवैत को 43 रनों से रौंदकर खिताब पर कब्जा जमाया था.

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026 के लिए पाकिस्तानी टीम

मोहम्मद अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अहमद दानियाल, मोहम्मद इरफान खान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद शहजाद और साद मसूद

पिछला लेखमाता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए खुशखबरी! दिल्ली और कटरा के बीच नई विशेष ट्रेनें चलेंगी।
अगला लेखGadar 3: सनी देओल की ‘गदर 3’ में काम करने वाले थे नाना पाटेकर? डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा