पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए अमृतसर जिले के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।

अधिसूचना के मुताबिक, 12 सितंबर शनिवार को जिला अमृतसर साहिब में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और कॉरपोरेशनों के साथ-साथ सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छुट्टी रहेगी।
पंजाब सरकार के पर्सोनल विभाग की ओर से आज इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत भी घोषित की गई है। अधिसूचना पर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा के हस्ताक्षर हैं।

सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजी सूचना

सरकार की ओर से इस फैसले की जानकारी पंजाब राज्य के सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रमुख सचिवों और प्रशासनिक सचिवों को भी भेजी गई है, ताकि आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा सभी विभागों के प्रमुखों, डिवीजनों के कमिश्नरों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, डिप्टी कमिश्नरों और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेटों को भी इस संबंध में सूचना भेजी गई है।
पिछला लेखPunjab Weather Update: Punjab के इन 3 जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल
अगला लेखलाशों पर राजनीति मत करिए Rahul Gandhi….गुलजार मौत मामले में केजरीवाल और CM Mann ने किया पलटवार