भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पर खेला जाना है. 19 नवंबर से शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच से पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने अपनी टीम की योजना को लेकर बयान दिया है. उन्होंने अपने टीम कॉम्बिनेशन पर प्रकाश डाला है. भारतीय कप्तान के मुताबिक वेलिंगटन टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन के अंदर 4 तेज गेंदबाज दिख सकते हैं.
4 तेज गेंदबाजों को खिलाने की योजना- शुभमन गिल
शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट से पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम इंडिया के पास तेज गेंदबाजों का अच्छा-खासा विकल्प है. टीम के थिंक टैंक के लिए ये उस समस्या की तरह है, जो सुखह एहसास की अनुभूति कराती है. भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि उनकी योजना 4 तेज गेंदबाजों के साथ वेलिंगटन के मैदान में उतरने की है.
कौन से 4 पेसर को मिल सकती है प्लेइंग XI में जगह?
अब सवाल है कि वो 4 तेज गेंदबाज कौन हो सकते हैं, जो वेलिंगटन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में खेलते दिख सकते हैं. टीम इंडिया के स्क्वॉड में जो तेज गेंदबाज अभी मौजूद हैं, उनमें जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज जैसे नाम शामिल हैं. अब इनमें से जो 4 गिल की योजना में फिट बैठकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं, उनमें जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज के नाम हो सकते हैं. बुमराह-प्रसिद्ध और सिराज के पास साथ में खेलने का पूरा अनुभव है. वहीं गुरनूर बराड़ ने कम समय में मिले मौके को भुनाकर गिल का दिल जीता है.
पंत भी पहले टेस्ट के लिए तैयार
टीम इंडिया के खेमें से खबर ऋषभ पंत को लेकर भी अच्छी है. पहले टेस्ट के लिए वो फिट को पहले ही घोषित हो चुके थे. अब वो वेलिंगटन की नेट पर बल्लेबाजी का जोरदार अभ्यास करते भी देखे गए हैं. बैटिंग प्रैक्टिस के अलावा पंत ने कीपिंग का अभ्यास भी खूब किया है.
पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज