आकिब नबी के पहले 3 वनडे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया का हिस्सा थे ही, अब उन्हें 5 वनडे की सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए भी टीम से जोड़ लिया गया है. आकिब नबी के पहले 3 वनडे में टीम से जोड़े जाने की जानकारी BCCI ने दी है. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो इंजरी के चलते वनडे सीरीज से बाहर हुए हैं.

आकिब नबी ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ किया दमदार प्रदर्शन

आकिब नबी ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले रेड बॉल मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. उस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल 6 विकेट चटकाए थे, जिससे पता चलता है कि न्यूजीलैंड की कंडीशन उन्हें कितनी रास आ रही है. आकिब नबी के पहले 3 वनडे के लिए भी टीम में जो़ड़ लिए जाने से अब ये साफ हो गया है कि वो पूरी सीरीज का हिस्सा होंगे.

प्रसिद्ध कृष्णा बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया था. लेकिन, इंजरी से पूरी तरह से रिकवर नहीं होने के चलते उन्हें न्यूजीलैंड दौरे की ODI सीरीज से बाहर होना पड़ा है. प्रसिद्ध कृष्णा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के दौरान चोट लगी थी.

NZ के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए टीम इंडिया:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज. गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकिब नबी, नीतीश रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए)

NZ के खिलाफ चौथे और 5वें वनडे के लिए टीम इंडिया:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन ( उपकप्तान), अक्षर पटेल , नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यशसठाकुर, कुलदीप यादव
पिछला लेखपंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा
अगला लेखLovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट