होम Crime Indigo की फ्लाइट में बड़ा हंगामा

Indigo की फ्लाइट में बड़ा हंगामा

0

विमान में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा आए दिन विमान के अंदर नई-नई घटनाएं होती रहती है ऐसे में इंडिगो फ्लाइट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई। दरअसल, विमान के अंदर उस समय हंगामा मच गया जब एक यात्री ने इंडिगो कैप्टन को उस समय टक्कर मार दी जब पायलट घोषणा कर रहा था। वहीं मामला दिल्ली पुलिस तक पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है,’हम आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।

दरअसल, दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6E-2175) कोहरे के कारण लेट होने पर एक यात्री ने पायलट को जबरदस्त मुक्का मार दिया था।  पायलट इस दौरान उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था। सूत्रों के अनुसार यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Google search engine

इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में दावा किया गया है कि एक यात्री ने इंडिगो कैप्टन को थप्पड़ मार दी क्योंकि वह उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे थे। इस वीडियो के नीचे लोग आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं।

पिछला लेखबीजेपी पर संजय राउत का वार
अगला लेखधीमी हुई रेलवे की रफ्तार