जालंधर नार्थ में आम आदमी पार्टी को आज बड़ा बल मिला।

बीएसपी उत्तर के पूर्व पार्षद व पूर्व हल्का इंचार्ज चौधरी रोशन लाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश गोगी आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमान, जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज विनीत धीर और हल्का इंचार्ज नितिन कोहली मौजूद रहे।
पार्टी में शामिल होने पर दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि उनके पार्टी में आने से जालंधर नार्थ में पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।
इस अवसर पर चौधरी रोशन लाल ने कहा कि वे पंजाब में आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पूरा भरोसा जताया।
वहीं, सतीश गोगी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आम लोगों और पंजाब की तरक्की के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को अपने क्षेत्र में मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
पिछला लेखJaggu Bhagwanpuria Gang: FBI की बड़ी कार्रवाई, Gurpreet Singh के खिलाफ Federal Arrest Warrant जारी
अगला लेखकांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘आप’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें: बलतेज पन्नू