होम latest News Jalandhar में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे पर किया हमला:छुट्टी के बाद स्कूटी...

Jalandhar में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे पर किया हमला:छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर आते समय घेरा, स्कूटी से गिराया

0

जालंधर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।
कुत्तों के हमले के कारण स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई, जिससे मां और बेटा दोनों घायल हो गए। बच्चे के सिर पर चोट आई है। वहीं, नगर निगम की ओर से डॉग पॉन्ड निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है।
यह घटना जालंधर के न्यू कमल विहार इलाके की है। जीटीबी नगर की रहने वाली अकालदीप कौर अपने नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे जसकीरत को इनोसेंट हार्ट स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर लेकर आ रही थीं।
जैसे ही वे न्यू कमल विहार के पास पहुंचीं, आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अचानक उनकी स्कूटी पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अकालदीप कौर घबरा गईं और उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया।
स्कूटी सड़क पर गिरते ही मां-बेटे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से मासूम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इलाके में कुत्तों का आतंक रॉकी सहदेव ने बताया कि कॉलोनी में करीब 30 से ज्यादा आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। ये कुत्ते आए दिन आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों पर झपटते हैं, जिससे लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।
सिविल अस्पताल में रोज पहुंच रहे मरीज जालंधर में कुत्तों का आतंक किस कदर बढ़ चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिविल अस्पताल की एंटी-रेबीज वैक्सीन ओपीडी में रोजाना मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी क्लीनिकों में भी रोजाना भारी संख्या में लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है।

पिछला लेखभारत से लंदन तक…पूरी दुनिया में तांबा चोरी की घटनाएं अचानक क्यों बढ़ गई हैं?
अगला लेखJalandhar के गोराया के पास सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को पीछे से मारी टक्कर, मासूम बच्ची की मौके पर मौत