जालंधर के टीवी सेंटर के सामने स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में आज सुबह से ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर गहमागहमी रही।

जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित पार्क में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्रियों समेत कई प्रमुख नेताओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ‘भारत माता की जय’ व ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
जालंधर के टीवी सेंटर के सामने स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में आज सुबह से ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर गहमागहमी रही। महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर शहर की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उन्हें नमन करने पहुंचे।
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया नमन
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ पार्क में पहुंचे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे देशभक्ति नारों से गूंज उठा।
पूर्व मंत्रियों और BJP नेता मनोरंजन कालिया ने दी श्रद्धांजलि
मौके पर मौजूद पूर्व मंत्रियों और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने शहीद उधम सिंह के जीवन और उनके महान बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 1940 को लंदन में शहीद उधम सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।
उनकी अटूट देशभक्ति और संघर्ष की शुरुआत 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़ी थी। उस दिन निर्दोष भारतीयों के नरसंहार को देखकर बालक ऊधम सिंह ने संकल्प लिया था कि वे इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाकर रहेंगे।
आजादी अनगिनत वीरों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम
नेताओं ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। आने वाली पीढ़ियों को शहीद उधम सिंह के जीवन और उनके महान बलिदान से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।
पिछला लेखदौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान
अगला लेखKLF के 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, बोतल बम हमलों में थे शामिल