दुकानदार ने ग्राहक पर नशा करने के आरोप लगाए।
जालंधर बस स्टैंड पर स्थित उस समय भारी हंगामा हो गया, जब नान खाने आए का ढाबे पर चालक से विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहक और दुकानदार में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे मारे गए।
मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानी दा ढाबे पर ऊना निवासी नान खाने पहुंचा। ग्राहक ने कहा कि वह अमृतसर से ऊना जा रहा था। इस दौरान बस स्टैंड पर स्थित ज्ञानी दा ढाबे पर नान खाने के लिए रूक गया। जहां ढाबे से उसने 2 नान का ऑर्डर दिया।
इस दौरान नान खाने के बाद जब वह उसने पैसे पूछे तो दुकानदार ने एक प्लेट नॉन के 180 रुपये बताए। इस बात को लेकर ग्राहक ने उसे मंहगे दाम लगाने को लेकर बात की तो दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर हाथापाई करने लग गए।
दुकानदार द्वारा जमकर ग्राहक पर थप्पड़ मारे गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में शिकायत देने पहुंच गए। इस हाथापाई में ग्राहक के माथे पर चोट आई है। वहीं, दूसरी ओर दुकानदार हरजिंदर सिंह ने कहा कि उसने 2 नान दिए और उसके बाद पैसे मांगे तो वह विवाद करने लगा।
दुकानदार के अनुसार सिंगल नान 90 रुपये का है। दुकानदार ने ग्राहक पर नशा करने के आरोप लगाए। इस दौरान दुकान पर रेट लिस्ट ना लगाए जाने को लेकर पूछा तो दुकानदार ने कहा कि यहां पर किसी भी दुकानदार द्वारा रेट लिस्ट नहीं लगाई गई।
दुकानदार ने ग्राहक द्वारा उसके कपड़े फाड़े जाने के आरोप लगाए। हालांकि दुकानदार की ओर से हाथापाई को लेकर जब सवाल किया गया तो वह इस बात से बचता हुआ दिखाई दिया।
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।