हर साल जालंधर में बाबा सोढल जी का मेला बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

जालंधर में श्री बाबा सोढल जी के सालाना मेले को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने 25 सितंबर को जिले में स्थानीय छुट्टी घोषित की है।
इस दिन पंजाब सरकार के दफ्तरों, निगमों, बोर्डों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी संगठनों में अवकाश रहेगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि श्री बाबा सोढल जी के सालाना मेले से जुड़ी लोगों की आस्था को देखते हुए जिले में छुट्टी घोषित की जाती है।
DC द्वारा जारी आदेश पत्र।
DC द्वारा जारी आदेश पत्र।
लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है मंदिर जालंधर स्थित श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां अनंत चौदस पर बहुत बड़ा मेला लगता है, जो कई दिन तक चहल-पहल का केंद्र बना रहता है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के चलते एक दिन पहले ही हवन से इसकी शुरुआत हो जाती है।
पिछला लेखGangster Lawrence का करीबी कनाडा से डिपोर्ट:पंजाब AGTF ने हिरासत में लिया, अमेरिका में अनमोल बिश्नोई को दी थी मदद
अगला लेखIND vs AFG: दूसरे टी20 में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी Team India