Punjab Pro TV (PPTV News): सोशल मीडिया Influencer Kanchan Kumari उर्फ Kamal Kaur Bhabhi Murder Case में अदालत ने मुख्य आरोपी Amritpal Singh Mehron और Ranjit Singh के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS Section 103 के तहत Charges Framed किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 22 September 2026 को होगी।
दोनों आरोपियों के खिलाफ Court में Charges Framed
आरोपियों के वकील Advocate Harpinder Singh Sidhu के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ अदालत में Charges पहले ही Framed हो चुके थे।
Amritpal Singh Mehron और Ranjit Singh की गिरफ्तारी बाद में हुई थी। इसी कारण दोनों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया अब पूरी की गई है। Charges Framed होने के बाद अब केस Evidence and Witnesses Stage में प्रवेश कर गया है।
June 2025 में सामने आया था Kamal Kaur Bhabhi Murder Case
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर Kamal Kaur Bhabhi के नाम से मशहूर Kanchan Kumari का शव जून 2025 में Bathinda स्थित Adesh Medical University के पास एक कार से बरामद हुआ था।
Postmortem Report में मौत का कारण गला घोंटने के कारण दम घुटना बताया गया था। पुलिस जांच के दौरान Amritpal Singh Mehron का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था।
पुलिस के मुताबिक, मामले में उसके दो साथियों को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि Amritpal Mehron घटना के बाद फरार हो गया था। जांच में यह भी सामने आया कि वह कथित तौर पर हत्या के बाद विदेश चला गया था।
Ranjit Singh की भूमिका भी आई सामने
जांच आगे बढ़ने पर Ranjit Singh की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के अनुसार, उस पर हत्या के बाद Amritpal Mehron को Amritsar Airport तक पहुंचने में मदद करने का आरोप है।
फरवरी 2026 में Ranjit Singh को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसका रिमांड भी लिया था।
वहीं, Amritpal Singh Mehron को बाद में UAE से Deport किए जाने के बाद Punjab Police ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे Bathinda लाकर अदालत में पेश किया गया।
अब अदालत द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS Section 103 के तहत आरोप तय किए जाने के बाद मामले में गवाहों और सबूतों की सुनवाई का चरण शुरू होगा। अगली सुनवाई 22 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है।








