नींबू से क्या सच में वजन कम हो सकता है? अधिक सेवन से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए नींबू के फायदे और नुकसान जानते हैं।

वजन कम करने के लिए अक्सर आपने भी सुना होगा कि गर्म पानी में सुबह नींबू का रस मिलाकर पीने से वजन कम होता है, तो कुछ लोग नींबू को नॉर्मल पानी या ब्लैक टी में डालकर इसलिए पीते हैं क्योंकि उनके अनुसार नींबू वजन कम करने के लिहाज से बेस्ट है। असल में क्या सच में नींबू से वजन कम होता है? डाइट में नींबू को शामिल करके क्या वजन कम किया जा सकता है? आइए नींबू के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।
क्या नींबू से कम होता है वजन?
नींबू में विटामिन बी, विटामिन सी, फोलिक एसिड और खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। विटामिन सी भरपूर नींबू मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर ज्यादा तेजी से कैलोरी को बर्न कर सकता है। इस वजह से नींबू वजन कम करने के लिए बेस्ट माना जाता है। गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है और वजन घटाया जा सकता है लेकिन हर किसी के नींबू का सेवन करना फायदेमंद नहीं होता है।
नींबू के सेवन के फायदे
1. लिवर को सेहतमंद रखने के लिए नींबू फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से लिवर की कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है, जिससे विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिलती है।
2. ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए नींबू अच्छा माना जाता है। मीठा खाने की क्रेविंग को कम करने में मददगार माना जाता है।
3. पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए नींबू लाभकारी माना जाता है। नींबू के सेवन से गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
नींबू के ज्यादा सेवन के नुकसान
  1. नींबू का अधिक सेवन करना दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  2. अधिक नींबू के सेवन से आंत को नुकसान पहुंच सकता है।
  3. इसके अधिक सेवन से अल्सर का खतरा बढ़ सकता है।
  4. गले में दर्द की वजह भी अधिक नींबू का सेवन हो सकता है।
  5. ज्यादा नींबू के सेवन से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
पिछला लेखपाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी होने पर मंडराया खतरा! ICC ने ले लिया बड़ा फैसला
अगला लेखRatan Tata ने जाते-जाते दिया एकता का संदेश, प्रार्थना सभा में दिखे सभी धर्मों के लोग