पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है. पहाड़पुर पोस्ट के पास पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को BSF के जवानों ने मार गिराया. घटना बीती रात की बताई जा रही है. सीमा पर तैनात जवानों ने घुसपैठिए को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा. इसके बाद जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई.
जवानों ने घुसपैठिए को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता रहा. इसके बाद BSF के जवानों ने गोलीबारी की. फायरिंग में घुसपैठिया मारा गया. घटना के बाद BSF ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सुरक्षा बल यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घुसपैठिए के साथ कोई और व्यक्ति भी सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था या नहीं.

खास बात यह है कि पहाड़पुर पोस्ट के पास का यह इलाका BSF के जम्मू फ्रंटियर के अधिकार क्षेत्र में आता है. घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस कोशिश में घुसपैठिए के अलावा कोई और भी शामिल था या नहीं.
पिछला लेखPunjab University के हॉस्टल में बीटेक छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; रूममेट ने खोला दरवाजा
अगला लेखPunjab सरकार ने 100 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की: यह राशि गौओं की देखभाल पर खर्च की जाएगी