Patiala News: पंजाब के पटियाला जिले के नाभा में विजिलेंस ब्यूरो ने माइनिंग विभाग के एक SDO को कथित तौर पर ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह के रूप में हुई है, जो नाभा में SDO के पद पर तैनात था।
ओवरलोड टिप्परों के चालान से बचाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, गांव अलीपुर आरियां के एक ठेकेदार ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके ओवरलोड टिप्परों के चालान काटने की धमकी देकर कार्रवाई से बचाने के बदले SDO हरदीप सिंह ने ₹50,000 की रिश्वत मांगी थी।
विजिलेंस ने जाल बिछाकर की कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान SDO को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








