शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के संभावित गठबंधन को लेकर पहली बार पंजाब बीजेपी के किसी सीनियर नेता ने खुलकर अपनी बात रखी है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा, “फिलहाल गठबंधन के बारे में मुझे जानकारी नहीं ये काम हाईकमान का है. लेकिन आम जनता कहती है कि गठबंधन होना चाहिए.”
ग्रेवाल ने कहा, “बीजेपी में जो नेता बाहर से अन्य पार्टियों से आए हैं वो भी चाहते हैं कि गठबंधन हो लेकिन जो पंजाब के पुराने बीजेपी नेता हैं वो नहीं चाहते कि गठबंधन हो. पंजाब में राष्ट्रवाद जरूरी हैं आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा पंजाब में मजबूत होनी चाहिए. सरकारें आती-जाती रहेंगी.”
उन्होंने कहा, “हर पार्टी जीतने के लिए लड़ती हैं, पंजाब राष्ट्रवाद की बात करता है, गुरुनानक देव जी ने हिंदुस्तान की कल्पना की थी वो जहां-जहां गए वहां तक हिंदुस्तान को लेकर गए. चुनाव तो हाईकमान के बिना नहीं लड़ा जा सकता है पूरे देश में सरकार बनाई हैं पंजाब में भी पहले बनाई हैं वो यहां भी बना सकते हैं.”

ग्रेवाल ने कहा, “प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल में बहुत फर्क हैं, प्रकाश सिंह बादल राजनीति के यूनिवर्सिटी थे, वो विचार हरसिमरत या सुखबीर के नहीं हो सकते, प्रकाश सिंह बादल के कहने पर चले तो सरकार बनी. इनकी (सुखबीर और हरसिमरत) की सोच पर चले तो चार जिलों की पार्टी बनकर रह गये, ये फर्क हैं इनकी सोच में.”
ग्रेवाल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इन दोनों पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की अटकलें लगाई जा रही हैं. बीजेपी और SAD के बीच 1990 के दशक के आखिर से एक लंबी साझेदारी रही थी, लेकिन 2020 में केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर अकाली दल ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) से अपना नाता तोड़ लिया था.

Google search engine
पिछला लेखFazilka में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-क्रूजर की टक्कर में 5 की मौत, 11 घायल
अगला लेखडेरा ब्यास प्रमुख केवल ढिल्लों के घर पहुंचे, बैठक की तस्वीरें साझा कीं